12.5 C
Munich
Friday, May 30, 2025

Top 5 This Week

Related Posts

Vastu: वास्तु के अनुसार छत पर क्या रखने से दूर होगी निगेटिव एनर्जी?

Vastu Shastra: वास्तु शास्त्र हमारी प्राचीन भारतीय वास्तुकला (Architecture) और वास्तु विज्ञान (Architectural Science) का एक अहम पहलू है। वास्तुकला घर के निर्माण और व्यवस्था के जरिए पॉजिटिव एनर्जी के प्रवाह को बढ़ाने का काम करता है।

आधुनिक युग में और शहरों में जगह की कमी के कारण कई लोग अपनी छत को ही घर का बगीचा बनाने और शाम या रात में  टहलने, मौसम का आनंद लेने या फिर सितारों को देखने के लिए करते हैं। लेकिन घर के अन्य कोनों की तरह वास्तु के दृष्टिकोण से शायद ही यह हमारा ध्यान अपनी ओर आकर्षित करता है। वहीं अगर आप घर की छत को साफ रखते हैं, तो इसका पूरे घर पर सकारात्मक असर पड़ता है।

वास्तु के अनुसार घर की छत पर कुछ चीजों को रखने से निगेटिव एनर्जी का प्रवेश रुकता है और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि घर की छत पर कौन-कौन सी चीजें रखनी चाहिए।

सफाई

वास्तु के अनुसार, घर कि छत पर अवांछित चीजें और कबाड़ आदि नहीं रखना चाहिए। क्योंकि इससे नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। इसलिए छत की साफ-सफाई का खास ध्यान रखना जरूरी होता है।

पौधे

वास्तु के अनुसार, पौधे प्राकृतिक रूप से सकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न करते हैं। तथा विभिन्न प्रकार के पौधों के अलग-अलग गुण और ऊर्जा स्तर होते हैं। इन पौधों को सही दिशा में लगाने से आपको सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं।

त्रिशूल

वास्तु के अनुसार, भगवान शिव का प्रतीक त्रिशूल निगेटिव एनर्जी को दूर करने में सहायक होता है। साथ ही यह पॉजिटिव एनर्जी को भी आकर्षित करने में मदद करता है। त्रिशूल छत पर रखने से घर में सुख-शांति और समृद्धि का वातावरण रहता है।

धातु की वस्तुएं

वास्तु के अनुसार, आप छत पर धातु की वस्तुएं जैसे विंड चाइम या फिर धातु की मूर्तियां भी रख सकते हैं। यह भी सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करने में मदद करता है।

ओंकार और स्वास्तिक

वास्तु के अनुसार, प्राचीन भारतीय प्रतीक ओंकार और स्वास्तिक चिन्ह सकारात्मक ऊर्जा औऱ शुभता का प्रतीक माना जाता है। इसको छत पर रखने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है।

घर कि छत क्या रखने से बचें?

सूखे या कांटेदार पौधे:  वास्तु के अनुसार, घर कि छत पर भूलकर भी सूखे व कांटेदार पौधे नहीं रखना चाहिए। क्योंकि यह निगेटिव एनर्जी पैदा करते हैं।

 

 

अस्वीकरण (Disclaimer): यहाँ दी गई जानकारी विभिन्न स्रोतों पर आधारित है,जिनका हमारे द्वारा सत्यापन नहीं किया जाता है। किसी भी भ्रम की समस्या की स्थिति में योग्य विशेषज्ञ से परामर्श करें, और मार्ग-दर्शन प्राप्त करें। चिकित्सा संबंधी समाचार, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, व्रत-त्योहार, ज्योतिष, इतिहास, पुराण शास्त्र आदि विषयों पर एमटीन्यूज24X7.इन (mtnews24x7.in) में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न स्रोतों से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की हम पुष्टि नहीं करते है। किसी भी जानकारी को प्रयोग में लाने से पहले उस विषय से संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

 

Popular Articles