16.1 C
Munich
Monday, June 2, 2025

Top 5 This Week

Related Posts

मूलांक 9 को जन्मे लोगों के लिए शुभ क्या है?

Astrology (Numerology): अंक ज्योतिष में सबसे आखरी और सबसे बड़ा मूलांक नौ होता है। यदि आपके जन्मदिन की संख्या भी नौ है, तब यह कहता है कि आप सही मायनों में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं।

मंगल ग्रह को सभी ग्रहों का सेनापति माना जाता है और मंगल का मूलांक 9 है. अत: ऐसा मन जाता है कि आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। लेकिन कई मायनों में कभी कभी आपको बहुत अधिक बुद्धिमान नहीं माना जाता है।

वैसे मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में भी विशेष आनंद आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जाता है।

यह 9 मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है।

मूलांक 9 वाले बेहद साहसी होते हैं और यह आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पैदा करते हैं।

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल

राजनैतिक व्यक्ति सफलता का स्वाद चख सकते हैं। मित्रों स्वजनों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। आप अपनी शक्ति का सदुपयोग कर प्रगति की और अग्रसर होंगे। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे। महत्वपूर्ण कार्य योजनाओं में सफलता मिलेगी। नौकरी में आ रही बाधा दूर होगी। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। अधिकार क्षेत्र में वृद्धि संभव है।

मूलांक 9 के शुभ अंक और वर्ष

  • शुभ दिनांक : 9, 18, 27
  • शुभ अंक : 1, 2, 5, 9, 27, 72
  • शुभ वर्ष : 2025, 2036, 2045
  • ईष्टदेव : हनुमान जी, मां दुर्गा।
  • शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला

 

Disclaimer (अस्वीकरण): यहाँ दी गई जानकारी विभिन्न स्रोतों पर आधारित है,जिनका हमारे द्वारा सत्यापन नहीं किया जाता है। किसी भी भ्रम की समस्या की स्थिति में योग्य विशेषज्ञ से परामर्श करें, और मार्ग-दर्शन प्राप्त करें। चिकित्सा संबंधी समाचार, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, व्रत-त्योहार, ज्योतिष, इतिहास, पुराण शास्त्र आदि विषयों पर मोंकटाइम्स.कॉम (MonkTimes – हिन्दी समाचार सेवा:) में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न स्रोतों से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि मोंकटाइम्स.कॉम नहीं करता है। किसी भी जानकारी को प्रयोग में लाने से पहले उस विषय से संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

 

Popular Articles